उत्तर प्रदेश के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने मेघालय के राज्यपाल से की मुलाकात, राज्य की सामाजिक परंपराओं, विकास और संस्कृति पर हुआ संवाद

SHARE:

उत्तर प्रदेश के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने मेघालय के राज्यपाल से की मुलाकात, राज्य की सामाजिक परंपराओं, विकास और संस्कृति पर हुआ संवाद


शिलांग, मेघालय। उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकारों के 14 सदस्यीय मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को मेघालय के राज्यपाल श्री सी. एच. विजयशंकर से लोक भवन, शिलांग में मुलाकात की। यह प्रतिनिधिमंडल भारत सरकार के पत्र सूचना कार्यालय (PIB) द्वारा आयोजित मीडिया आउटरीच पहल के तहत मेघालय के दो दिवसीय दौरे पर है।
मुलाकात के दौरान राज्यपाल ने मेघालय की विशिष्ट सामाजिक संस्थाओं और परंपराओं के बारे में पत्रकारों को जानकारी दी। उन्होंने राज्य में शासन व्यवस्था में समुदाय की सक्रिय भागीदारी तथा यहां की मातृवंशीय सामाजिक व्यवस्था को मेघालय की विशिष्ट पहचान बताया। उन्होंने कहा कि इन परंपराओं ने राज्य के सामाजिक जीवन और आपसी संबंधों को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
राज्यपाल ने मेघालय की विशिष्ट पहचान और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखते हुए स्थानीय समुदायों की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास को आगे बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने देश के विभिन्न क्षेत्रों के लोगों के बीच आपसी संवाद और समझ को मजबूत करने के महत्व पर भी प्रकाश डाला।
इस दौरान पत्रकारों ने मेघालय के इतिहास, विकास, सामाजिक संस्थाओं और यहां की जीवनशैली से जुड़े विभिन्न विषयों पर राज्यपाल से संवाद किया। प्रतिनिधिमंडल ने राज्य की सामाजिक एवं सांस्कृतिक विशेषताओं की प्रत्यक्ष जानकारी प्राप्त की।


मीडिया प्रतिनिधिमंडल अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान मेघालय के पर्यटन, विकास कार्यों तथा जनहित से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों का प्रत्यक्ष अवलोकन कर रहा है। पत्रकार अपने अनुभवों और यहां की उपलब्धियों से संबंधित समाचार एवं रिपोर्ट उत्तर प्रदेश के पाठकों और दर्शकों तक अपने-अपने मीडिया माध्यमों के जरिए पहुंचाएंगे।

Sahara Jeevan
Author: Sahara Jeevan

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई