अमेठी के जामो थाना क्षेत्र के अलीपुर निवासिनी श्रीमती कैलाश कुमारी पत्नी ने रामलौट अग्रहरि ने डायल 112 को सूचना दी थी कि उनके पड़ोसी ने घर के बगल स्थित पेड़ से चढ़कर उनके घर मे घुसकर गहने व नकदी की चोरी कर ली है। मौके पर डायल 112 पहुंची और जांच पड़ताल के बाद थाना जामो को सूचना दे दी।
सूचना पर थाना जामो पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से गहनता से पूछताछ शुरू की तो पर पूरा खेल ही पलट गया। पूछताछ में पता कि पीड़िता का पुत्र अजय कुमार काफी दिनों से बीमार चल रहा है, उसी के द्वारा गहने व पैसे घर में दूसरी जगह रख दिए गए थे और चोरी की घटना का रूप दिया गया था, जो उनके घर से ही बरामद हो गए हैं। पीड़िता के घर के बगल स्थित उसी पेड़ को लेकर प्रार्थिनी व उसके पड़ोसी में विवाद है। पेड़ कटवाने का दबाव बनाने हेतु पीड़िता द्वारा उसी पेड़ पर चढ़कर चोरी करने झूठी सूचना पड़ोसी के नाम से दिया गया था।
पुलिस ने बताया कि जांच में चोरी की सूचना झूठी पाई गई। गहने व पैसे पीड़िता के घर से ही बरामद हुए हैं जो उसे सुपुर्द कर दिए गए हैं।





Total Users : 1213093
Total views : 5521765