सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने कहा—स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ हैं संविदा कर्मचारी, पूरी निष्ठा से करें कार्य

SHARE:

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ की अमेठी जिला इकाई गठित, नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का हुआ सम्मान
अमेठी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ (रजि.), उत्तर प्रदेश की जनपद अमेठी जिला इकाई का गठन करते हुए नवनिर्वाचित जिला कार्यकारिणी के सम्मान में सोमवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर स्थित सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंशुमान सिंह ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने कहा कि आप सभी को हृदय से बधाई। आप सभी स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ हैं। कोई भी जिम्मेदारी छोटी या बड़ी नहीं होती, बल्कि प्रत्येक कर्मचारी का अपना महत्वपूर्ण योगदान होता है। कर्मचारी चाहे किसी भी पद पर कार्यरत हो, उसे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी के सामूहिक प्रयास से अमेठी जनपद स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में प्रदेश में एक बेहतर स्थान बनाने में कामयाब होगा।जनपद में चुनाव एवं गठन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया।
नवगठित जिला कार्यकारिणी में राघवेन्द्र सिंह को संरक्षक, राजीव कुमार पाण्डेय को जिलाध्यक्ष तथा अजय कुमार सिंह को जिला महामंत्री बनाया गया। डॉ. विनोद कुमार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, डॉ. हेमन्त पाण्डेय, डॉ. विनीत भारती एवं श्रवण कुमार मिश्रा को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। अजय प्रताप सिंह को वरिष्ठ सलाहकार, डॉ. सुनीता तिवारी एवं कमलेश धर द्विवेदी को प्रवक्ता तथा अमन खंडेलवाल को कोषाध्यक्ष बनाया गया। इसी क्रम में अनिल तिवारी एवं रंजीत सिंह को संगठन मंत्री, विजय प्रताप सिंह एवं गार्गी सिंह को संयुक्त मंत्री तथा नीरज कुमार त्रिपाठी एवं विनय तिवारी को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई। वहीं लालमणि तिवारी, अजीत कुमार यादव, संजय मिश्रा, अर्जुमन खान, शम्भू नाथ पाण्डेय एवं प्रमोद कुमार अग्रहरी को सक्रिय सदस्य बनाया गया। कार्यक्रम में डा पी के उपाध्याय, डॉ. प्रदीप तिवारी, डॉ. लाइकुज्जमा, डीपीएम बसंत राय, डीसीपीएम अशोक यादव एवं श्री राज शास्त्री सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
उपस्थित अतिथियों एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी और संगठन को मजबूत बनाने के साथ संविदा कर्मचारियों के हितों में एकजुट होकर कार्य करने की अपेक्षा जताई। समारोह में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों एवं संगठन के पदाधिकारियों की सहभागिता रही।
Sahara Jeevan
Author: Sahara Jeevan

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई