विधायक राकेश प्रताप सिंह को मिली नई जिम्मेदारी, क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति में नामित

SHARE:

अमेठी। समाजवादी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह को उत्तर रेलवे की क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति (ZRUCC) में उत्तर प्रदेश विधानसभा की ओर से प्रतिनिधि के रूप में नामित किया गया है। इस नई जिम्मेदारी पर विधायक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के प्रति आभार व्यक्त किया है। विधायक राकेश प्रताप सिंह ने कहा कि उन्हें जो महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे। उन्होंने कहा कि रेल यात्रियों की सुविधाओं, उनकी समस्याओं और क्षेत्र की रेल संबंधी आवश्यकताओं को समिति के माध्यम से प्रभावी ढंग से उठाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े विषयों को प्राथमिकता देते हुए रेलवे सेवाओं को अधिक सुविधाजनक, सुलभ और बेहतर बनाने में योगदान देना उनकी प्राथमिकता रहेगी। इस जिम्मेदारी के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना का हृदय से आभार व्यक्त किया।

Sahara Jeevan
Author: Sahara Jeevan

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई