उत्तर प्रदेश से पत्रकारों का दल असम-मेघालय मीडिया टूर के लिए गुवाहाटी रवाना*

SHARE:

सहारा जीवन न्यूज़

*‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के अंतर्गत पत्र सूचना कार्यालय, लखनऊ द्वारा आयोजित मीडिया टूर
लखनऊ। एक भारत श्रेष्ठ भारत’ कार्यक्रम के अंतर्गत पत्र सूचना कार्यालय (PIB), लखनऊ द्वारा उत्तर प्रदेश के पत्रकारों के लिए असम और मेघालय का मीडिया टूर आयोजित किया गया है। इस मीडिया टूर के लिए उत्तर प्रदेश से पत्रकारों का दल आज गुवाहाटी के लिए रवाना हुआ।

इस मीडिया टूर का उद्देश्य उत्तर प्रदेश के पत्रकारों को पूर्वोत्तर भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, प्राकृतिक सौंदर्य, पर्यटन, स्थानीय कला एवं शिल्प तथा क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों से परिचित कराना है।

मीडिया दल अपने दौरे के दौरान असम और मेघालय के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों का भ्रमण करेगा। इस दौरान पत्रकारों को स्थानीय संस्कृति, परंपराओं, पर्यटन संभावनाओं और विकास की विभिन्न पहलों को करीब से देखने और समझने का अवसर मिलेगा।

दौरे के दौरान पत्रकार स्थानीय लोगों, प्रशासन एवं विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े हितधारकों के साथ संवाद भी करेंगे। इसके माध्यम से पूर्वोत्तर क्षेत्र की उपलब्धियों, संभावनाओं और विकास की कहानियों को देश के अन्य हिस्सों तक पहुंचाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका सुनिश्चित होगी।

‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ पहल का उद्देश्य देश के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के बीच आपसी संपर्क, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और समझ को बढ़ावा देना है। पत्र सूचना कार्यालय, लखनऊ द्वारा आयोजित यह मीडिया टूर उत्तर प्रदेश और पूर्वोत्तर राज्यों के बीच संवाद एवं सांस्कृतिक जुड़ाव को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

इस मीडिया टूर के माध्यम से पत्रकारों को ‘विविधता में एकता’ की भारतीय भावना को करीब से अनुभव करने और असम एवं मेघालय की विशिष्ट पहचान को व्यापक जनसमुदाय तक पहुंचाने का अवसर मिलेगा।

Sahara Jeevan
Author: Sahara Jeevan

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई