अमेठी की पीपरपुर पुलिस ने वाद सं0 5788/24 व मु0अ0सं0 255/20 धारा 392, 411 भादवि से संबंधित वारण्टी व फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त विकास उपाध्याय पुत्र राजेन्द्र प्रसाद उपाध्याय निवासी भावापुर मजरे गुड़ुरी थाना पीपरपुर जनपद अमेठी को गिरफ्तार कर लिया हैं.
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार वारण्टी थाना पीपरपुर का हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त है जो काफी समय से फरार चल रहा था, जिसके विरुद्ध जनपद अमेठी के विभिन्न थानों पर, जनपद सुलतानपुर में, जीआरपी बांदा में कुल 35 अभियोग पंजीकृत हैं।
थाना पीपरपुर पुलिस द्वारा विधिक कार्रवाई कर अभियुक्त को जेल भेजा गया.






Total Users : 1211389
Total views : 5518032