बिठूर में ‘आरोहम वेलनेस सेंटर’ का शुभारंभ 18 अक्टूबर को।*

SHARE:

कानपुर से राजेश निगम की खास रिपोर्ट

कानपुर! न्यूज ब्यूरो प्राकृतिक चिकित्सा] योग एवं समग्र स्वास्थ्य सेवाओं का केंद्र बनेगा आरोहम।
कानपुर के बिठूर के प्राकृतिक व आध्यात्मिक महत्व को ध्यान में रखते हुये विभिन्न सहयोगियों व संस्थाओं के साथ मिलकर हेल्थ टूरिज्म का केन्द्र बनाने का होगा प्रयास।

कानपुर बिठूर स्थित आरोहम वेलनेस सेंटर का शुभारंभ रविवार 18 अक्टूबर 2026 को दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से किया जाएगा।
इसके लिए मूल्य अथिति व वक्ता के रूप में इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी दीमापुर के चांसलर डॉ. एस . एन. पांडे, इंटरनेशनल नेचुरोपैथी ऑर्गेनाइजेशन के नेशनल प्रेसिडेंट डॉ. अनंत बिरादर दिल्ली से , कार्यकारी निदेशक इंडियन नेचुरोपैथी स्वम् योग ग्रैजुएट्स मेडिकल एसोसिएशन ( इनिग्मा) डॉ ॰ राजेश कुमार सिंह नोएडा से एवम लखनऊ यूनिवर्सिटी के योग विभाग के कॉर्डिनेटर डॉ. अमरजीत यादव लखनऊ से पधार रहे है । कानपुर की वरिष्ठ एवम विख्यात आयुर्वेदाचार्य और नीमा उत्तर प्रदेश वूमेंस फोरम की सचिव डॉ वंदना पाठक जी इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करेगी
कार्यक्रम से दो दिन पूर्व आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में संस्थापक डा0 उमेश पालीवाल ने बताया कि आरोहम वेलनेस सेंटर का उद्देश्य प्राकृतिक चिकित्सा योग और संतुलित जीवनशैली के माध्यम से लोगों को शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराना है। बिठूर के शांत एवं प्राकृतिक वातावरण में स्थापित यह केंद्र स्वास्थ्य] विश्राम और आंतरिक शांति को समर्पित है।
डा0ओमप्रकाश आनन्द जी ने बताया कि सेंटर में प्राकृतिक चिकित्सा-जल चिकित्सा, मिट्टी चिकित्सा, सूर्य चिकित्सा, योग एवं ध्यान, पंचकर्म, शिरोधारा, डिटॉक्सीफिकेशन,होम हर्बल आयुर्वेदिक मसाज, फिजियोथेरेपी, एक्यूप्रेशर, एक्यूपंचर ,चुंबक चिकित्सा रेकी , ऑटोमैटिक कोलन डाइड्रोथेरेपी तथा आहार चिकित्सा जैसी सेवाएँ उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी है।
डा0 मनीष पटेल ने बताया कि विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा प्रतिदिन प्रातः 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक ओपीडी परामर्श की व्यवस्था रहेगी। इसके साथ ही आवासीय स्वास्थ्य एवं किफायती किंतु गुणवत्तापूर्ण विभिन्न समयावधि के उपचार पैकेज भी उपलब्ध होंगे। शुभारंभ समारोह में आमंत्रित राष्ट्रीय स्तर के विख्यात चिकित्सक एवं विशेषज्ञ सेंटर में उपलब्ध उपचार पद्धतियों उनके उपयोग तथा स्वस्थ जीवनशैली के विषय में जानकारी भी देंगे। आगंतुकों को सेंटर की सुविधाओं एवं उपचार प्रक्रियाओं को समझने एवम उसे अपने जीवन में अपनाने का अवसर भी मिलेगा।
श्री मुकेश पालीवाल ने नागरिकों, परिवारों एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक लोगों को कार्यक्रम में आमंत्रित करते हुए प्राकृतिक चिकित्सा और योग से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने का आग्रह किया है।
इस अवसर पर रेकी आचार्य डा0 पूनम रानी डा. मृदुला पालीवाल मैनेजर देवेन्द्र सिंह शशिधर महेन्द्र सिंह कृष्णा त्रिपाठी गोपाल द्विवेदी आदि उपस्थित रहे।
राजेश निगम की खास रिपोर्ट*

Rajesh Nigam
Author: Rajesh Nigam

Leave a Comment