राजेश निगम की खास रिपोर्ट 

कानपुर!
गोविन्द नगर के 11 ब्लॉक मेन रोड स्थित श्री दुर्गा मंदिर में शारद नवरात्रि महोत्सव के छठे दिन मंदिर परिसर पूरी तरह भक्तिमय नजर आया। श्री दुर्गा मंदिर सेवा समिति द्वारा आयोजित नौ दिवसीय महोत्सव के तहत प्रातः 8:30 बजे महाआरती और महापूजा के बाद सायं 6:00 बजे पुनः महाआरती का आयोजन हुआ।
इसके पश्चात रात्रि 7:00 बजे माता की चौकी सजी, जिसमें प्रसिद्ध अंकुर नटराजन एंड पार्टी ने एक से बढ़कर एक मधुर भजनों की प्रस्तुति दी। “माँ तेरे चरणों में मेरा संसार बसा है…” और “आओ भक्तों मिलकर बोलो जय माता दी…” जैसे भजनों ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। पूरा मंदिर परिसर “जय माता दी” के जयकारों से गूँज उठा।
कार्यक्रम के दौरान मंदिर के चेयरमैन श्री विजय कपूर द्वारा श्रद्धालुओं को फलाहारी प्रसाद का वितरण किया गया।
ये रहे उपस्थित:
इस अवसर पर संरक्षक अजय कपूर, अध्यक्ष गुलशन चावला, महासचिव सुरेंद्र सर्राफ, मीडिया प्रभारी श्यामलाल मूलचंदानी, अशोक मल्होत्रा, अशोक गांधी, ओंकारनाथ मल्होत्रा, हरीश अरोड़ा, रिंकू सर्राफ, राजू ढल, सौरभ तलवार, निशि दीदी, ग्रोवर जी, नवदीप उप्पल, राजू कपूर और हर्ष चावला सहित बड़ी संख्या में सेवादार व श्रद्धालु उपस्थित रहे।
समिति ने बताया कि 11 से 19 अक्टूबर तक चलने वाले इस नौ दिवसीय महोत्सव में प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान और भजन-कीर्तन हो रहे हैं। समिति ने सभी धर्मप्रेमियों से शेष दिनों में भी सम्मिलित होकर पुण्य लाभ कमाने की अपील की है।
राजेश निगम की खास रिपोर्ट




Total Users : 1212646
Total views : 5521002