अमेठी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनपद स्तरीय ड्रग्स एंड वेयर हाउस के परिसर मे मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा अंशुमान सिंह ने एक पेड़ माँ के नाम और एक पेड़ प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के जन्मदिन पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों तथा आमजन से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण व नियमित देखभाल का संकल्प लेने का आह्वान किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा अंशुमान सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सामूहिक जिम्मेदारी है। वृक्षारोपण से पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, हरित और स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराया जा सकता है। उन्होंने लोगों से पौधारोपण को जनआंदोलन का रूप देने तथा लगाए गए पौधों की देखभाल सुनिश्चित करने की अपील की। इस अवसर पर विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।






Total Users : 1212324
Total views : 5520472