ई-रिक्शा में बैठते ही शुरू होती थी धक्का-मुक्की और फिर गायब हो जाते थे गहने! अमेठी पुलिस ने पकड़ा गैंग

SHARE:

ई-रिक्शा में सफर करते समय रहें सावधान! सहयात्री बनकर आपका मोबाइल, पर्स और गहने चोरी कर सकता है। अमेठी पुलिस ने ई-रिक्शा और टेंपो में महिलाओं को निशाना बनाकर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है।

गौरीगंज पुलिस ने बोलेरो पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी के आभूषण बेचकर मिले 12,500 रुपये नकद और दो कीपैड मोबाइल बरामद किए हैं।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गिरोह की महिलाएं भीड़भाड़ वाले इलाकों में ई-रिक्शा और टेंपो में दूसरी महिलाओं के पास बैठ जाती थीं। इसके बाद धक्का-मुक्की कर उनका ध्यान भटकातीं और गले की चेन, पर्स व अन्य कीमती सामान चोरी कर लेती थीं। गिरोह के पुरुष सदस्य बोलेरो लेकर कस्बे के बाहर इंतजार करते थे।

आरोपियों ने 13 नवंबर को गौरीगंज में एक महिला की चेन चोरी करने की बात भी कबूल की है। चोरी की चेन बेचकर मिले रुपये आपस में बांट लिए थे। पकड़े जाने से बचने के लिए बोलेरो की असली नंबर प्लेट UP 32 PZ 0861 की जगह फर्जी नंबर UP 32 PZ 0881 लगा रखा था।

पुलिस के मुताबिक गिरोह उत्तर प्रदेश के कई जिलों में इसी तरह की वारदातों को अंजाम देता था। गिरोह के तीन अन्य सदस्य अभी फरार बताए जा रहे हैं।

अमेठी पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है जो ई रिक्शा में बैठने के बाद धक्का मुक्की करती/ करते हैं और आपका ध्यान भटका कर आपका मोबाइल, पर्स या गहने बड़ी सफाई से चोरी कर उतर जाते हैं और जब आपको जानकारी होती, ये लोग आपकी पकड़ से दूर हो चुके होते हैं। अमेठी की गौरीगंज पुलिस ने बोलेरो वाहन में फर्जी नंबर लगाकर चलने वाले गोरखपुर, अम्बेडकर नगर और मऊ जिले के 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे चोरी किए गए आभूषण की बिक्री से प्राप्त 12500 रुपए नकद बरामद किया है।

एसपी ने निर्देश पर गौरीगंज पुलिस अपराधियों की जांच पड़ताल व धरपकड़ अभियान के दौरान सड़क पर थी तभी मुखबिर की सूचना पर सड़क किनारे संदिग्ध बोलेरो वाहन संख्या UP 32PZ 0881 की जांच की गई। पुलिस ने वाहन चालक और वाहन के पीछे खड़ी दो संदिग्ध महिलाओं से पूछताछ की तो वहां चालक राहुल निवासी दोहरीघाट जिला मऊ और महिलाओं ने अपना नाम पता आशा देवी पत्नी लक्ष्मण नोना निवासिनी बंजहरा थाना बड़हलगंज जनपद गोरखपुर उम्र 40 वर्ष, रीना पत्नी राजकुमार निवासिनी लाभापार थाना जलालपुर जनपद अम्बेडकरनगर उम्र 26 वर्ष बताया। वाहन के कागज मांगने पर दिखा न सके।

तलाशी से राहुल कुमार के कब्जे से 4000 रुपये, 01 कीपैड मोबाइल फोन, आशादेवी के कब्जे से 6000/- रुपये, रीना के कब्जे से 2500/- रुपये, 01 कीपैड मोबाइल फोन बरामद हुआ।पूछताछ से ज्ञात हुआ कि वह लोग अपने तीन अन्य साथियों 1.करन पुत्र श्यामजीत, 2.हिना पत्नी करन निवासीगण बिलकुण्डा लातघाट थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ व 3.चनौती देवी पत्नी सुरेश निवासिनी बंजहरा थाना बड़हलगंज जनपद गोरखपुर के साथ मिलकर कस्बा गौरीगंज, अमेठी, जायस आदि जगहों पर जाकर भीड़-भाड़ वाले इलाकों में ई-रिक्शा और टैम्पो में बैठकर आने-जाने वाली महिलाओं के पास उरोक्त महिलाएं बैठकर धक्का-मुक्की करके उनका ध्यान भटका कर उनके पहने हुए गहने व पर्स चोरी कर लेती हैं तथा राहुल व करन द्वारा वाहन कस्बे के बाहर खड़ा करके उनका इंतजार करते हैं। आज भी उनके तीनों साथी आ रहे थे किन्तु उनका वाहन सुलतानपुर के पास खराब हो गया। आज पुनः कस्बा गौरीगंज में भीड़-भाड़ इलाके में ई-रिक्शा में आने-जाने वाली महिलाओं के पहने हुए जेवरात चोरी करने की योजना बना रहे थे।

अभियुक्तों ने बताया कि दिनांक 13.11.2026 को वह सभी लोग इसी वाहन से आए थे और चारों महिलाओं ने गौरीगंज से एक ई-रिक्शा पर बैठकर ई-रिक्शा में बैठी एक महिला के गले से चेन चोरी कर लिया था और उसे बेचकर रुपये आपस में बाट लिए थे। बरामद रुपये उसी चोरी की चेन विक्रय के हैं। पकड़े जाने के डर से वाहन की नंबर प्लेट बदलकर UP 32 PZ 0881 लगा दिया है जिसका सही रजिस्ट्रेशन नंबर UP 32 PZ 0861 है। वह लोग जनपद बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, सुलतानपुर, अम्बेडकरनगर, अयोध्या, गोण्डा, बहराइच में घूम-घूम कर इसी तरह घटना कारित करते हैं।

                

Ashok Srivastav
Author: Ashok Srivastav

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई