देवकीनंदन ठाकुर महाराज ने की गौ सेवा, कहा- ‘गौ सेवा ही गोपाल सेवा है*

SHARE:

राजेश निगम की खास रिपोर्ट
​कानपुर! ब्यूरो रिपोर्ट
गोपाष्टमी के पावन अवसर पर कथा पंडाल में पूज्य श्री देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज ने विधि-विधान से गौ माता का पूजन-अर्चन किया और उन्हें हरा चारा खिलाया। इस दौरान गोविंद नगर के विधायक श्री सुरेंद्र नगर (सुरेंद्र मैथानी) ने व्यासपीठ का आशीर्वाद प्राप्त किया।
​कथा के षष्ठम दिवस पर महाराज श्री ने कहा कि गौ माता हमारी सनातन संस्कृति और आस्था का प्रतीक है। गौ सेवा केवल गोपाष्टमी तक सीमित न रहकर जीवनभर होनी चाहिए, क्योंकि गौ सेवा ही सच्ची गोपाल सेवा है। इसके अलावा कथा में गोवर्धन लीला का प्रसंग सुनाते हुए अहंकार त्यागने का संदेश दिया गया। महाराज ने बच्चों को मोबाइल व सोशल मीडिया से दूर रखकर श्रीमद्भगवद्गीता, रामायण और सनातन संस्कारों से जोड़ने की बात कही। साथ ही, अंधविश्वास से दूर रहकर अपने आराध्य देव पर अटूट विश्वास रखने का आह्वान किया।
​कथा के दौरान श्रीकृष्ण एवं रुक्मिणी जी के विवाह का उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। पंडाल “राधे-राधे” और श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंज उठा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूमे। इस अवसर पर मिथलेश मनोज पाण्डेय, प्रभाशंकर वर्मा, राम विनय यादव, रानी अवस्थी, आभा गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
ब्यूरो चीफ

koराजेश निगम की रिपोर्ट*

Rajesh Nigam
Author: Rajesh Nigam

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई