अमेठी की संग्रामपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के मिश्रौली हथकिला मार्ग पर देर रात चेकिंग के दौरान बुलेट सवार एक युवक को 2.850 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में युवक ने बताया कि वह प्रतापगढ़ जिले के कंधई थाना क्षेत्र के गांव ताला के प्रदीप सिंह पुत्र प्रमोद सिंह है। पुलिस ने प्रदीप को गिरफ्तार का आगे की विधिक कार्रवाई शुरू करते हुए ये भी पता करने में जुट गई है कि इस गांजा तस्करी के नेटवर्क में और कौन कौन है, गांजा कहा से लाया जाता है और कितनी जगहों पर इसकी सप्लाई की जाती है।



Total Users : 1213607
Total views : 5522436