अमेठी के जामो थाना क्षेत्र का गांव पूरे परमेश्वरी, घाटमपुर में मकान की कच्ची दीवार गिरने से उसमें दबकर मां बेटी की मौत हो गयी और बेटा बुरी तरह से घायल हो गया जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। ये हादसा भोर के समय लगभग 4 बजे हुआ जब परिवार गर्मी के कारण घर के बाहर सो रहा था। सो रहे लोगों के ऊपर मलबा गिरा जिसमें दबकर दो की मौत हो गई।
घर गिरने की आवाज से गांव के लोग जाग उठे और मामला समझते ही लोग ओम प्रकाश के घर की तरफ दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद दीवार के मलबे में दबी कमलेश कुमारी और उसकी बेटी व बेटे को निकालकर तत्काल सीएचसी जामो पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने माँ बेटी को मृत घोषित कर दिया वहीं घायल बेटे की प्राथमिक चिकित्सा के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया जहां उसकी हालत काफी नाजुक बताई जा रही है। इस घटना के बाद परिवार व गांव में मातम पसर गया है।
पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। आगे की जांच शुरू कर दी है।






Total Users : 1212329
Total views : 5520478