राजेश निगम की खास रिपोर्ट
कानपुर, 21 नवंबर 2026 पुरुष बांझपन (Male Infertility) जैसे महत्वपूर्ण लेकिन अक्सर उपेक्षित स्वास्थ्य विषय पर
जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ISOPARB (Kanpur) के तत्वावधान में शनिवार को होटल रॉयल क्लिफ, स्वरूप नगर,
कानपुर में एक विशेष वैज्ञानिक सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य विषय “The Forgotten Half –
Redefining Male Infertility” रहा।
ISOPARB कानपुर की अध्यक्ष डॉ. नीलम मिश्रा ने बताया पुरुष बांझपन के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत एवं ज्ञानवर्धक
व्याख्यान दिया। उन्होंने पुरुष बांझपन के प्रमुख कारणों, शुक्राणुओं की संख्या एवं गुणवत्ता ही नहीं अपितु उनकी
गतिशीलता, हार्मोनल असंतुलन, आधुनिक जांच तथा नवीनतम उपचार भी होता है जिससे निजाद पाया जा सकता है।
डॉ. पंकज तलवार ने बताया कि बांझपन केवल महिला से संबंधित समस्या नहीं है, बल्कि लगभग आधे मामलों में पुरुष
कारक भी जिम्मेदार हो सकता है। इसलिए संतान प्राप्ति में कठिनाई होने पर पति-पत्नी दोनों की समान रूप से जांच एवं
चिकित्सकीय मूल्यांकन किया जाना आवश्यक है। उन्होंने इस बात पर विशेष जोर दिया कि समय पर सही जांच एवं
आधुनिक उपचार पद्धतियों को अपनाकर अनेक दंपतियों को संतान सुख प्राप्त करने में सहायता मिल सकती है।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर ISOPARB कानपुर की अध्यक्ष डॉ. नीलम मिश्रा एवं
सचिव डॉ. किरन सिन्हा ने अतिथियों का स्वागत किया। संस्था की संरक्षक डॉ. मीरा अग्निहोत्री ने अपने आशीर्वचन एवं
मार्गदर्शन से कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।
वैज्ञानिक सत्र में डॉ. मीरा अग्निहोत्री, डॉ. किरन पांडे, डॉ. नीलम मिश्रा, डॉ. रेनू टंडन, एवं डॉ. राशि मिश्रा ने
चेयरपर्सन के रूप में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम के अंतर्गत पुरुष बांझपन के विभिन्न पहलुओं पर एक विशेष पैनल चर्चा भी आयोजित की गई, जिसका संचालन डॉ.
युथिका बाजपेयी एवं डॉ. पूजा शुक्ला ने किया। पैनल चर्चा में डॉ. नीना गुप्ता (मेट्रो), डॉ. रेशमा निगम, डॉ. संगीता आर्या, डॉ.
आकांक्षा लूम्बा, डॉ. शालिनी त्रिवेदी, डॉ. आकांक्षा मिश्रा, डॉ. रीना मट्टू, डॉ. प्रतिभा सिंह एवं डॉ. स्वाति गुप्ता ने भाग लिया।
कार्यक्रम का सफल संचालन (MOC) डॉ. किरन सिन्हा एवं डॉ. अनीता गौतम द्वारा किया गया।
इस अवसर पर ISOPARB कानपुर की अध्यक्ष डॉ. मिश्रा ने नीलम कहा कि पुरुष बांझपन पर खुलकर चर्चा करना समय
की आवश्यकता है। समाज में व्याप्त भ्रांतियों एवं संकोच को दूर कर पुरुषों को भी प्रजनन स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना
जरूरी है। डॉ मीरा अग्निहोत्री ने कहा कि इस प्रकार के वैज्ञानिक आयोजन चिकित्सकों को नवीनतम चिकित्सा तकनीकों एवं
उपचार पद्धतियों से अपडेट रखने के साथ-साथ मरीजों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका
निभाते हैं।
ISOPARB कानपुर सोसाइटी की सचिव डॉ. किरन सिन्हा ने बताया यह वैज्ञानिक सत्र पुरुष बांझपन के प्रति चिकित्सकीय
एवं सामाजिक जागरूकता बढ़ाने, प्रचलित भ्रांतियों को दूर करने तथा आधुनिक उपचार विकल्पों की जानकारी उपलब्ध
कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।
ब्यूरो रिपोर्ट राजेश निगम कानपुर




Total Users : 1213746
Total views : 5522592