सहारा जीवन न्यूज 
अमेठी। उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिलाध्यक्ष महेश सोनी के नेतृत्व में सैकड़ों व्यापारियों द्वारा नगर पंचायत अमेठी क्षेत्र में एनएच विभाग एवं तहसील प्रशासन द्वारा की गई नपाई के विरोध में प्रभारी जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी पूजा साहू को ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया गया कि अमेठी नगर के चारों ओर रिंग रोड/बाईपास का निर्माण हो चुका है, जिससे भारी वाहनों एवं यातायात का दबाव नगर क्षेत्र से समाप्त हो गया है। ऐसी स्थिति में नगर क्षेत्र में किसी भी प्रकार के रोड चौड़ीकरण की आवश्यकता नहीं है।व्यापारियों ने मांग की कि एनएच विभाग द्वारा जारी नोटिस को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाए तथा भविष्य में व्यापारियों एवं नगरवासियों को परेशान करने वाली इस प्रकार की कार्रवाई न की जाए। इस संबंध में एनएच विभाग के एक्सियन विकास सिंह से दूरभाष पर वार्ता कर व्यापारियों की समस्याओं से अवगत कराया गया।व्यापार मंडल ने स्पष्ट किया कि नगर के व्यापारियों के हितों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और व्यापारियों की आवाज को मजबूती से उठाया जाता रहेगा।इस अवसर पर बड़ी संख्या में व्यापारी एवं नगरवासी उपस्थित रहे। जय व्यापारी जय व्यापार मंडल व्यापारी एकता जिंदाबाद






Total Users : 1212321
Total views : 5520468