विमेंस एचीवमेंट अवार्ड्स से विभूषित हुईं महिलाएं;नारी सशक्तिकरण पर हुई चर्चा

SHARE:

सहारा जीवन न्यूज

कोलकाता:सिटी ऑफ जॉय कोलकाता में महिला सशक्तिकरण और नारी उत्थान जैसे मुद्दों पर जमकर चर्चा हुई।मौका था विश्व महिला दिवस पर आयोजित नेशनल विमेन कॉनक्लेव और विमेंस एचीवमेंट अवार्ड समारोह,सीजन 3 का।इंटरनेशनल इक्विटेबल ह्यूमन राइट्स सोशल काउंसिल की ओर से प्रेस क्लब ,कोलकाता के प्रेक्षागृह में आयोजित इस समारोह के दौरान जाने माने मीडिया पर्सनेलिटी और संस्था के इंटरनेशनल चेयरमैन संजय सिन्हा ने बतौर मुख्य अतिथि अपने संबोधन में महिलाओं के अधिकार, नेतृत्व क्षमता और समाज में बदलाव की जरूरत पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि, ‘ महिलाओं को अपने अधिकार जानने और परिवार से ही बदलाव की शुरुआत करनी चाहिए।भारत में जहां शिव की पूजा होती है, वहीं शक्ति की भी पूजा की जाती है। इसलिए सबसे पहले महिलाओं को यह समझना चाहिए कि संविधान ने उन्हें कौन-कौन से अधिकार दिए हैं।’ उन्होंने कहा कि, ‘ महिलाएं जन्म से ही नेतृत्व क्षमता लेकर आती हैं। हम दुर्गा, लक्ष्मी और सरस्वती को शक्ति के रूप में पूजते हैं, लेकिन समाज में कई बार बेटियों के साथ भेदभाव देखने को मिलता है। कई परिवारों में तीसरी बेटी तब पैदा होती है जब बेटा पाने की इच्छा होती है। महिलाएं घर और बाहर दोनों जगह जिम्मेदारी निभाती हैं, लेकिन बेटों को घर के काम सिखाने की परंपरा अभी भी कमजोर है। बच्चों की परवरिश में भी फर्क किया जाता है, बेटियों को किचन सेट और बेटों को इंजीनियरिंग के खिलौने दिए जाते हैं, यहां तक कि रंग भी अलग तय कर दिए जाते हैं। उन्होंने कहा कि बदलाव की शुरुआत परिवार से होनी चाहिए। बेटियों को भी वही मौके मिलने चाहिए जो बेटों को मिलते हैं। नेशनल विमेन कॉनक्लेव में नारी सशक्तीकरण का स्वर पूरे उत्साह के साथ गूंजा। विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बना चुकी महिलाओं ने मंच साझा करते हुए आत्मनिर्भरता, नेतृत्व और सामाजिक भागीदारी के अनुभव बांटे तथा विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति की निर्णायक भूमिका पर जोर दिया।इस अवसर पर 15 विशिष्ट महिलाओं को सम्मानित किया गया विमेन अचीवमेंट अवार्ड से नवाजी जाने वाली महिलाओं में शामिल हैं बांग्लादेश की उद्यमी जन्नतुल इल्मा मीम,शिक्षाविद प्रस्तुति भट्टाचार्य,पत्रकार रोजिना,भरतनाट्यम की नृत्यांगना रूपा कर,चित्रकार रमिता भादुड़ी,आईटी प्रोफेशनल जयिता रॉय चौधरी,अभिनेत्री रिया मंडल,समाज सेविका मंजू मुखर्जी,वास्तु एक्सपर्ट अनुष्का कौर ,नेचुरोपैथी एक्सपर्ट डॉक्टर शर्मिष्ठा चक्रवर्ती, समाज सेविका प्रिय साव,शिप्रा दत्ता, मिठू मुखर्जी, पियाली रॉय चौधरी और म्यूजिक परफॉर्मर तापसी रॉय नंदन।संस्था की ओर से उपस्थित थे प्रदेश अध्यक्ष दीपक चक्रवर्ती,दीपक मित्रा,प्रदेश उपाध्यक्ष कौशिक रॉय चौधरी,प्रदेश डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट (विमेन विंग) दीपांजन दे कुंडू, कोलकाता जिला अध्यक्ष (विमेंस विंग) कुमकुम माइति,जिला अध्यक्ष तनुमय कुंडू,रंजीत राम दे तथा अन्य सदस्यगण।धन्यवाद ज्ञापन के साथ ही समारोह को विराम मिला।

Sahara Jeevan
Author: Sahara Jeevan

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई