मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने फीता काट कर पार्क का किया उद्धाघाटन

SHARE:

सहारा जीवन न्यूज 7

शाहजहांपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर निगोही रोड अशोक विहार सम्राट अशोक पार्क के पास नवनिर्मित द अशोका लाइब्रेरी का वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना और सांसद अरुण कुमार सागर ने फीता काटकर उद्घाटन किया इस अवसर पर छात्रों एवं उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा की लाइब्रेरी की स्थापना करने से समाज में शैक्षिक क्षेत्र में उन्नति होती है और युवा वर्ग अध्ययनशील होता है। सांसद अरुण कुमार सागर ने कहा कि लाइब्रेरी की स्थापना समाज सेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य है और पंचशील सोसायटी की टीम बधाई की पात्र है इससे क्षेत्र के युवाओं को विशेष लाभ मिलेगा इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख भवन खेड़ा राजाराम वर्मा जिला विकास अधिकारी ऋषिपाल सिंह, सरदार पटेल हिंदू इंटर कॉलेज के प्रबंधक राजीव खन्ना आर्य कन्या इंटर कॉलेज के प्रबंधक सुशील अग्रवाल एसपी कॉलेज के प्रधानाचार्य संजय कपूर पूर्व दर्जा राज्य मंत्री सुरेंद्रनाथ वाल्मीकि विनोद कनौजिया सुनील कुमार सुमित कुमार लाइब्रेरी के प्रबंधक प्रियांशु उपासक उप प्रबंधक दिव्यांशु सुरेंद्र वर्मा, विशाल सिंह गौरव, भारतीय बौद्ध महासभा के प्रांतीय संयुक्त मंत्री महेंद्र सिंह दिनकर, रेलवे इंटर कॉलेज के प्रवक्ता कन्हैयालाल, समाज सेवी भगवत राम आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे पंचशील सोशल वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष राम सिंह व सचिव नीतू सिंह ने सभी का आभार ब्यक्त किया।

Sahara Jeevan
Author: Sahara Jeevan

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई