अमेठी में एक प्राइमरी स्कूल की रसोई से कुछ दिन पहले चूल्हा, गैस सिलेंडर और बर्तन चुराने वाला चोर गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके निशानदेही पर पुलिस ने एक चूल्हा और कुछ बर्तन जो एक बोरी में भरकर रखा था, बरामद किया है।
पुलिस ने बताया कि थाना रामगंज के पाठक का पुरवा मजरे भावापुर गांव के हरिकेश मिश्रा पुत्र भरत लाल मिश्रा ने भादर के एक प्राइमरी स्कूल से कुछ दिन पहले स्कूल की रसोई से एक चूल्हा, एक तवा, एक कढ़ाई और एक भगौना के साथ वहां रखा कुछ राशन चोरी कर लिया था। चोरी की तहरीर स्कूल के प्रधानाचार्य द्वारा अज्ञात चोर के विरुद्ध दी गई थी। पुलिस जांच में हरिकेश मिश्रा से पूछताछ हुई तो मामला खुल गया। पुलिस उसे गिरफ्तार कर जामा तलाशी ली तो नकद 1100 भी बरामद हुए।
पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि भगौना, कुकर और सिलेंडर कबाड़ी को बेच दिए था। उससे मिले खर्च होने के बाद 11 सौ रुपए बच गए थे। थाना रामगंज द्वारा विधिक कार्रवाई की जा रही है।







Total Users : 1210549
Total views : 5516928