शार्ट सर्किट से लगी आग की चपेट में आकर दस लाख का पेंट हो गया खा
बंद दुकान में लगी आग से धुआं उठने से मचा हड़कम्प
दमकल कर्मियों ने थाना पुलिस सहित स्थानीय लोगों की मदद से आग पर पाया काबू
ब्यूरों चीफ अभिनय सिंह चंदेल
महोबा। शार्ट सर्किट से लगी आग से पेंट कारोबारी की दुकान में रखा लाखों रुपये की कीमत का पेंट आदि जलकर खाक हो गया। बंद दुकान में धुआं का गुबार बढ़ता देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने थाना पुलिस सहित स्थानीय लोगों की मदद ने आग पर काबू पाया मगर आग से लगभग दस लाख का माल खाक हो गया। होली के दिन आग की घटना से व्यापारी की पर्व की खुशियां गायब हो गई है। कस्बा निवासी अखिलेश की पेंट की दुकान है। गुरुवार को व्यापारी दुकान बंद कर परिजनों और दोस्तों के साथ होली की खुशियां मना रहा था। तभी उसकी दुकान से धुआं उठता दिखा। देखते ही देखते धुआं का गुबार बढ़ गया तो पड़ोसियों ने सूचना दी। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। व्यापारी ने दुकान खोली तो आग की लपटें देखकर हड़कंप मच गया। आनन फानन में दमकल को सूचना दी गई। दमकल मौके पर पहुंची और दुकान में लगी आग पर काबू पाया गया। पीडित दुकानदार का कहना है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी है। आग की चपेट में आने से पेंट सहित अन्य सामग्री जलकर खाक हो गई है। व्यापारी ने दस लाख का नुकसान होने की जानकारी दी है।
आग बढ़ती देख दहशत में रहे लोग
अजनर। दुकान में आग लगने के बाद धुआं का गुबार बढ़ने पर आस पड़ोस के लोग सहम गए। होली का रंग छोड़कर लोग आग बुझाने के लिए जुट गए। लोगों को उनके घरों तक आग पहुंचनें का खतरा सता रहा था। गुलाल के गुबार के स्थान पर धुआं का गुबार उठने लगा। एक घंटा की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने के बाद आस पड़ोस के लोगों ने राहत की सांस ली।
थाना स्तर पर दमकल की उठाई मांगअ
जनर। गर्मी के मौसम में आगजनी की घटनाओं का सिलसिला तेज हो गया है। आए दिन आग से नुकसान हो रहा है। दुकानों में आग लगने के बाद व्यापारियों को नुकसान हो रहा है। दमकल विभाग को आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। व्यापारियों का कहना है कि आग की घटनाओं की सूचना के बाद कुलपहाड़ से दमकल आती है जिससे समय लग जाता है। थाना स्तर पर दमकल की व्यवस्था की मांग उठाई गई है।







Total Users : 1210549
Total views : 5516928