उत्तर रेलवे द्वारा “Cyber Security एवं महिलाओं के कानूनी अधिकार विषय पर जागरूकता सत्र आयोजित

SHARE:

सहारा जीवन न्यूज

नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर उत्तर रेलवे द्वारा प्रधान कार्यालय, बड़ौदा हाउस, नई दिल्ली में महिला कर्मचारियों के लिए Cyber Security एवं महिलाओं के कानूनी अधिकार” विषय पर एक जागरूकता एवं सूचनात्मक सत्र का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी (PCPO)  सुजीत कुमार मिश्रा की उपस्थिति में आयोजित किया गया।इस अवसर पर दिल्ली पुलिस के सब-इंस्पेक्टर ललित शोकीन एवं उनकी टीम ने साइबर थाना द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के आधार पर महिलाओं को साइबर अपराध से बचाव के लिए कई महत्वपूर्ण सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सत्र के दौरान उपस्थित महिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बताया गया कि आज के डिजिटल युग में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं, इसलिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का उपयोग करते समय सतर्कता और सुरक्षा उपायों का पालन करना अत्यंत आवश्यक है।जागरूकता सत्र के दौरान महिलाओं को यह सलाह दी गई कि वे किसी के साथ  OTP, UPI PIN, ATM PIN जैसी गोपनीय जानकारी साझा न करें, किसी भी संदिग्ध लिंक, SMS, WhatsApp संदेश या Google Form में अपनी व्यक्तिगत जानकारी दर्ज न करें तथा अनजान कॉल या ऑनलाइन अनुरोधों से सतर्क रहें। इसके अलावा सोशल मीडिया खातों की सुरक्षा के लिए Two-Factor Authentication का उपयोग करने की भी सलाह दी गई। साथ ही यह भी बताया गया कि किसी भी प्रकार के साइबर अपराध की स्थिति में तुरंत Cyber Crime Helpline 1930या [www.cybercrime.gov.in](http://www.cybercrime.gov.in) पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।8

⁸इस अवसर पर मुख्य कार्मिक अधिकारी (सामान्य) श्रीमती सुवर्णा देशपांडे दाश, मुख्य कार्मिक अधिकारी (IR) राजीव बजाज, उप मुख्य कार्मिक अधिकारी अवधेश कुमार,श्रीमती अनुपमा गांधी सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती सोनाली शर्मा द्वारा किया गया। वहीं आयोजन समिति की ओर से मुख्य कल्याण निरीक्षक श्रीमती सुनीता भाटिया,पूजा , संजीव दत्ता तथा अन्य सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और साइबर सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रहने के प्रति जागरूक करना तथा उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी देकर उन्हें सशक्त बनाना था।

Sahara Jeevan
Author: Sahara Jeevan

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई