
मथुरा। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम का लखनऊ जाते समय यमुना एक्सप्रेसवे स्थित वृंदावन कट पर महानगर कांग्रेस कमेटी, मथुरा-वृंदावन द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। स्वागत कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।
इस अवसर पर लोकसभा सांसद तनुज पुनिया, पूर्व सीएलपी लीडर प्रदीप माथुर तथा महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पंडित यतेंद्र मुकद्दम के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर राजेंद्र पाल गौतम का गर्मजोशी से स्वागत किया। साथ ही उनके सफल कार्यकाल की कामना करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में चंद्रमोहन जैसवाल, चौधरी रामभरोसे सिंह, राहुल चतुर्वेदी, अनमोल चतुर्वेदी, दीपक पाराशर, शिवकुमार गौतम (बंटी), राहुल अरोड़ा, रामबाबू बुजेर, विष्णु राजपूत, चौबे चकलेश्वर, दीपक वाष्णेय, भूपेंद्र कुमार गौतम, राजू फारूकी, संदेश पाठक, निशांत शर्मा (निक्की), वरुण अरोड़ा, कौशल अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।स्वागत समारोह के दौरान कांग्रेस नेताओं ने संगठन को प्रदेश में और अधिक सशक्त बनाने तथा जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने का संकल्प व्यक्त किया। पूरे कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का उत्साह और जोश देखने लायक रहा।






Total Users : 1212325
Total views : 5520473