
अमेठी। जनपद में सात दिवसीय वन महोत्सव का शुभारंभ हो गया है। मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) पूजा साहू ने विकास भवन परिसर में पौधरोपण कर इस अभियान की शुरुआत की। यह महोत्सव अगले सात दिनों तक चलेगा, जिसमें जिलेभर में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण किया जाएगा।शुभारंभ के अवसर पर जिला विकास अधिकारी वीरभानु और डीएफओ रणवीर मिश्र सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी भी मौजूद रहे। सभी अधिकारियों ने पौधरोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।सीडीओ पूजा साहू ने कार्यक्रम में उपस्थित स्कूली बच्चों को एक-एक पौधा वितरित किया। उन्होंने बच्चों को पर्यावरण बचाने के लिए पेड़ लगाने और उनकी देखभाल की जिम्मेदारी लेने के लिए प्रेरित किया।सीडीओ ने बताया कि वन महोत्सव के दौरान जिले के सभी ब्लॉक क्षेत्रों, सरकारी कार्यालयों, स्कूलों और सार्वजनिक स्थानों पर बड़े पैमाने पर पौधरोपण किया जाएगा। प्रत्येक विभाग को वृक्षारोपण का लक्ष्य दिया गया है। इस अभियान के तहत फलदार, छायादार और औषधीय पौधे लगाए जा रहे हैं।डीएफओ रणवीर मिश्र ने इस बात पर जोर दिया कि केवल पौधे लगाना ही उद्देश्य नहीं है, बल्कि लगाए गए सभी पौधों का संरक्षण भी सुनिश्चित किया जाएगा। इसके लिए संबंधित विभागों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रशासन ने आम लोगों से भी इस महत्वपूर्ण अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है







Total Users : 1210549
Total views : 5516928