
वायनाड (केरल)। कांग्रेस महासचिव एवं वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने थुव्वूर रेलवे स्टेशन पर नवनिर्मित रेलवे प्लेटफॉर्म शेल्टर का लोकार्पण किया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, कांग्रेस कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।यह प्लेटफॉर्म शेल्टर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना (MPLADS) से 28 लाख रुपये की लागत से निर्मित किया गया है। इस नई सुविधा से रेलवे यात्रियों को धूप और बारिश से राहत मिलने के साथ-साथ सुरक्षित एवं सुविधाजनक प्रतीक्षा स्थल उपलब्ध होगा।
लोकार्पण के दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि जनसुविधाओं का विस्तार और लोगों के दैनिक जीवन को बेहतर बनाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए आगे भी ऐसे कार्य जारी रखने का भरोसा दिलाया।स्थानीय लोगों ने इस नई सुविधा का स्वागत करते हुए इसे यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया।






Total Users : 1212325
Total views : 5520473