नशा मुक्त भारत सप्ताह: मशहूर जादूगर राकेश श्रीवास्तव जादू के जरिए फैला रहे जागरूकता

SHARE:

सहारा जीवन न्यूज़

लखनऊ। नशा मुक्त भारत सप्ताह के अंतर्गत मद्यनिषेध विभाग, उत्तर प्रदेश की ओर से प्रदेश के मशहूर जादूगर राकेश श्रीवास्तव अपने रोचक एवं शिक्षाप्रद कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्परिणामों और मादक पदार्थों की अवैध तस्करी के प्रति जागरूक कर रहे हैं।इसी क्रम में गुरुवार को राजाजीपुरम क्षेत्र के मजदूर अड्डे पर आयोजित कार्यक्रम में जादूगर राकेश श्रीवास्तव ने अपने मनोरंजक जादू प्रदर्शन से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने शराब की बोतल गायब कर प्रभावशाली संदेश दिया कि, “जिसने पी शराब, उसका सब कुछ हुआ खराब।”जादू के विभिन्न रोमांचक करतबों में उन्होंने ढाई फीट लंबी तलवार को मुंह में चबाकर दर्शकों को आश्चर्यचकित कर दिया। इसके अलावा नर कंकाल को हवा में उड़ाना, तलवार को गले के आर-पार करना सहित कई हैरतअंगेज जादुई प्रस्तुतियां देकर लोगों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम के अंत में जादूगर राकेश श्रीवास्तव ने अपना लोकप्रिय आइटम “हम सब एक हैं” प्रस्तुत किया और सामाजिक एकता के साथ-साथ नशा मुक्ति का संदेश दिया। उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा—“नशा, नाश का दूजा नाम,तन-मन-धन तीनों बेकाम।”कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों और मजदूरों ने भाग लिया तथा नशा मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया। मद्यनिषेध विभाग द्वारा चलाए जा रहे इस जागरूकता अभियान की लोगों ने सराहना की।

Sahara Jeevan
Author: Sahara Jeevan

Leave a Comment