
सहारा जीवन न्यूज़
अमेठी। थाना मुसाफिरखाना पुलिस ने इण्डस टॉवर से केबल और बैटरी चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का सामान एवं चोरी में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, 25 जून 2026 को रमेश कुमार सिंह निवासी वीरपुर, पोस्ट मकदूमपुर, जनपद सुलतानपुर ने एक आरोपी को पकड़कर थाना मुसाफिरखाना पुलिस के सुपुर्द किया। आरोप है कि आरोपी इण्डस टॉवर परिसर में घुसकर टॉवर की मोटी एवं पतली केबल तथा अमरराजा कंपनी की बैटरियां चोरी कर रहा था, तभी उसे रंगे हाथों पकड़ लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान रामू पुत्र रामअजोर, निवासी आर्य समाज गली (कटरा राजा हिम्मत सिंह), थाना अमेठी, जनपद अमेठी के रूप में हुई है। आरोपी की उम्र लगभग 30 वर्ष बताई गई है।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब दो किलो टॉवर केबल, अमरराजा कंपनी की 600 एएच क्षमता की बैटरियां तथा चोरी में प्रयुक्त एक लोहे का सब्बल, एक प्लास, एक आरी, दो ब्लेड और दो रिंच बरामद किए हैं।
इस संबंध में थाना मुसाफिरखाना में मु0अ0सं0 158/26 के तहत धारा 305, 331(4) एवं 317(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर नियमानुसार विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।






Total Users : 1212325
Total views : 5520473