भाजपा उत्तर प्रदेश की नई प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, कई नए चेहरों को मिली जिम्मेदारी

SHARE:

भाजपा उत्तर प्रदेश की नई प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, कई नए चेहरों को मिली जिम्मेदारी

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश ने अपनी नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की ओर से जारी सूची में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से कई वरिष्ठ नेताओं और नए चेहरों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

नई कार्यकारिणी में सुरेश राणा समेत 19 नेताओं को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं रामप्रताप सिंह चौहान, गीता शाक्य और अभिजात मिश्रा को प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा संजय राय, शंकर लोधी, दिलीप पटेल तथा राजेश चौधरी को भी प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। संगठन में कई नए चेहरों को मंत्री पद की जिम्मेदारी देकर नेतृत्व ने कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाने का संदेश दिया है।

प्रदेश संगठन के छह क्षेत्रों के लिए नए क्षेत्रीय अध्यक्षों की भी घोषणा की गई है। पश्चिम क्षेत्र की कमान नबाब सिंह नागर को सौंपी गई है, जबकि अवध क्षेत्र का क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी को बनाया गया है।

नई टीम में दिनेश प्रताप सिंह को मुख्य प्रवक्ता और मनीष दीक्षित को मीडिया संयोजक नियुक्त किया गया है। वहीं युवा मोर्चा की कमान रोहित मिश्रा तथा महिला मोर्चा की जिम्मेदारी सरोज कुशवाह को सौंपी गई है।

नई कार्यकारिणी के गठन को आगामी चुनावी रणनीति और संगठनात्मक विस्तार के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि नई टीम प्रदेश में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Sahara Jeevan
Author: Sahara Jeevan

Leave a Comment