अजनर मे चला सघन चेकिंग अभियान, 29 वाहनों के काटे चालान

SHARE:

  • अजनर मे चला सघन चेकिंग अभियान, 29 वाहनों के काटे चाला
  • ब्यूरों चीफ अभिनय् सिंह चंदेल महोबा
    अजनर (महोबा)।
    पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह के निर्देशन में अपराध एवं संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से अजनर पुलिस द्वारा अजनर वन रेन्ज तिराहे पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व थाना प्रभारी सुभाष चन्द्र ने किया।
    चेकिंग अभियान के दौरान यहाँ से गुजरने वाले छोटे-बड़े वाहनों की गहन जांच की गई। पुलिस टीम ने संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर विशेष नजर रखी। इस दौरान कुल 29 छोटे-बड़े वाहनों के चालान काटे गए।
    अभियान में एसएसआई धर्मेन्द्र सिंह, एसआई हरी कुमार सिंह, एसआई राधामोहन त्रिवेदी, एएसआई राजेश कुमार, एसआई कृष्ण मुरारी मिश्रा एवं एसआई रमाशंकर सहित पुलिस बल मौजूद रहा।
    पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में लगातार चेकिंग अभियान चलाकर अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है, जिससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत बनी रहे।

Leave a Comment