अमेठी की संग्रामपुर पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 77/26 धारा 303(2) बीएनएस थाना संग्रामपुर जनपद अमेठी में वांछित अभियुक्त 01. प्रवेश कुमार वर्मा पुत्र रामदेव वर्मा निवासी ग्राम भवानीपुर मजरे सरैया कनू थाना संग्रामपुर जनपद अमेठी उम्र करीब 28 वर्ष व अभियुक्त 02. रवी शर्मा पुत्र गजाधर शर्मा निवासी ग्राम सांगीपुर कनू थाना संग्रामपुर जनपद अमेठी उम्र करीब 29 वर्ष को गिरफ्तार किया गया । तलाशी से अभियुक्त प्रवेश कुमार वर्मा के कब्जे से 3220 रुपये व रवी शर्मा के कब्जे से 2040 रुपये बरामद हुये ।
पूछताछ से गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि उन लोगों ने दिनांक 04.05.2026 को ग्राम भवानीपुर सरैया कनू से 03 बकरी व 03 बकरे चोरी किये थे, बरामद रुपये उन्ही बकरियों के बिक्री के है । गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना संग्रामपुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है
।







Total Users : 1210549
Total views : 5516928