सहारा जीवन न्यूज 
अमेठी। नगर में शांति व्यवस्था एवं कानून का राज कायम रखने तथा आमजन में सुरक्षा का भाव मजबूत करने के उद्देश्य से कोतवाली प्रभारी रवि सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल ने क्षेत्र में फ्लैग मार्च/भ्रमण किया।
इस दौरान पुलिस टीम ने प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले इलाकों एवं संवेदनशील स्थानों का दौरा किया और लोगों से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
कोतवाली प्रभारी ने नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा करते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके और क्षेत्र में अमन-चैन कायम रखा जा सके।






Total Users : 1212329
Total views : 5520478