सहारा जीवन न्यूज

सुलतानपुर।जनपद की प्रतिभाशाली बेटी वंशिका सिंह ने आईएससी बोर्ड परीक्षा में 98.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश का नाम गौरवान्वित कर दिया है। वंशिका, उच्च न्यायालय लखनऊ के शासकीय अधिवक्ता एवं कुड़वार ब्लॉक के देवलपुर गांव निवासी डॉ. बी.के. सिंह की सुपुत्री हैं। उनकी इस शानदार सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल है।वंशिका ने इससे पहले हाईस्कूल परीक्षा में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया था। लगातार दूसरी बड़ी उपलब्धि हासिल कर उन्होंने यह सिद्ध कर दिया कि मेहनत, लगन और अनुशासन के बल पर किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। वंशिका की इस ऐतिहासिक सफलता पर रामबरन स्नातकोत्तर महाविद्यालय, विभारपुर, जयसिंहपुर सुलतानपुर में एक सम्मान बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रबंधक अजय कुमार सिंह ने की। बैठक में उपस्थित शिक्षकों एवं गणमान्य लोगों ने वंशिका की उपलब्धि को जिले के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया। प्रबंधक वंशिका को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी संजय सिंह, इंचार्ज प्राचार्य अजय कुमार त्रिपाठी, डॉ. जी.के. सिंह, डॉ. सिंधु लता त्रिपाठी, अमर बहादुर वर्मा, निदेशक अमर प्रताप सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने डॉ. बी.के. सिंह को बधाई देते हुए वंशिका के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।







Total Users : 1210549
Total views : 5516928