सहारा जीवन न्यूज 
लखनऊ। भारत सरकार के पत्र सूचना कार्यालय, लखनऊ के तत्वावधान में जनगणना-2027 के संबंध में एक महत्वपूर्ण प्रदेश स्तरीय प्रेस वार्ता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रेस वार्ता 02 मई 2026 (शनिवार) को प्रातः 11:00 बजे आयोजित होगी।प्रेस वार्ता को शीतल वर्मा, निदेशक एवं मुख्य प्रधान जनगणना अधिकारी, उत्तर प्रदेश संबोधित करेंगी। इस दौरान जनगणना-2027 की तैयारियों, कार्ययोजना एवं अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी जाएगी।कार्यक्रम का आयोजन शहीद स्मृति भवन सभागार, उत्तर प्रदेश राजकीय अभिलेखागार, बी-44, महानगर विस्तार, लखनऊ (निकट—कपूरथला चौराहा) में किया जाएगा।पत्रकारों एवं मीडिया प्रतिनिधियों से निर्धारित समय पर उपस्थित होकर कार्यक्रम को कवर करने का अनुरोध किया गया है। कार्यक्रम से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए दुष्यंत शर्मा (8802473051) एवं सुंदरम चौरसिया (9560588288) से संपर्क किया जा सकता है।






Total Users : 1212321
Total views : 5520468