ऑपरेशन चक्रव्यूह में फंसे मोटर साइकिल चोर ll  चोरी की 05 मोटरसाइकिल के साथ 04 अभियुक्त गिरफ्तार

SHARE:

अमेठी के थाना मोहनगंज पुलिस द्वारा ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत देखभाल क्षेत्र व चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, वाहन के दौरान 05 मोटरसाइकिलों के साथ 04 अभियुक्तों 1.नावेद पुत्र मैनुद्दीन निवासी तिलोई थाना मोहनगंज जनपद अमेठी उम्र करीब 32 वर्ष, 2.बबलू पुत्र नकछेद निवासी चेतरा थाना मोहनगंज जनपद अमेठी उम्र करीब 24 वर्ष, 3. छेद्दू उर्फ दन्दू पुत्र कन्हैया लाल निवासी पूरे विश्राम मजरे पाकरगांव थाना मोहनगंज जनपद अमेठी उम्र करीब 30 वर्ष, 4.वीरेन्द्र पुत्र मोतीलाल निवासी चेतरा बुजुर्ग थाना मोहनगंज जनपद अमेठी उम्र करीब 23 वर्ष को गिरफ्तार किया गया । मोटरसाइकिलों के कागज मांगने पर दिखा न सके । 

अभियुक्तों के कब्जे व मौके से कुल 05 मोटरसाइकिलें बरामद हुई । पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि वह सभी लोग एक दूसरे को जानते पहचाते हैं और सभी लोग मिलकर चोरी करते हैं । 

बरामद मोटर साइकिलों का डिटेल …

1. अपाचे मोटरसाइकिल सं0 (यूपी 32 एमजेड 8974) को जनपद लखनऊ से, 

2. अपाचे मोटर साइकिल सं0 (यूपी 36 के 5495) दिनांक 29.04.2026 को थानाक्षेत्र मोहनगंज चेतरा में आयी बरात से, 

3. हीरो मोटरसाइकिल सं0 (यूपी 36 एन 5281) को दिनांक 29.04.2026 थानाक्षेत्र मोहनगंज के पूरे विश्राम मजरे पाकरगाँव से, 

4. हीरो सुपर स्पेलेण्डर बिना नम्बर प्लेट को रास्ते से

5. हीरो स्पेलेण्डर प्रो साइकिल सं0 (यूपी 33 एई 5792) को थानाक्षेत्र मोहनगंज के तिलोई के कब्रिस्तान के पास से चोरी किये थे।

बरामदगी के आधार पर उपरोक्त अभियोगों में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गयी । गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना मोहनगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है। इस सराहनीय कार्य हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुलिस टीम को 15,000 रु नकद पुरस्कार की घोषणा की गई ।

Ashok Srivastav
Author: Ashok Srivastav

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई