अमेठी पुलिस की सर्विलांस टीम में विभिन्न तिथियों में और विभिन्न कंपनियों के खोए हुए 178 मोबाइल फोन को बरामद कर लिया है। बरामद मोबाइल फोन के असली मालिकों को पुलिस कार्यालय सभागार बुलाकर उन्हें सुपर्द किया गया।
एसपी अमेठी सरवणन टी ने बताया कि सर्विलांस टीम द्वारा अथक प्रयास करके जनहित में 178 खोए हुए मोबाइल फोन को बरामद किया है जिसकी कीमत लगभग 45 लाख रुपए बताई गई है। ये सभी खोए हुए मोबाइल फोन 122 लोक शिकायत एवं 56 CEIR PORTAL पर दर्ज थे।
एक तरफ जहां मोबाइल मालिक फोन खो जाने के बाद उसे दुबारा पाने की उम्मीद छोड़ चुके थे तो वहीं मोबाइल को पाने के बाद उनके चेहरे की खुशी दोगुनी हो गई। सभी मोबाइल मालिकों ने अमेठी पुलिस को इस सराहनीय कार्य के लिए धन्यवाद दिया है।






Total Users : 1212331
Total views : 5520481