15 वर्षों से फरार हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त गिरफ्तार। न्यायालय ने जारी किया था गैर जमानती वारंट

SHARE:

अमेठी पुलिस को उस समय एक बड़ी सफलता हासिल हुई जब 15 वर्षों से फरार चल रहे गौरीगंज थाने के एक हिस्ट्रीशीटर मनोहर उर्फ राम मनोहर पुत्र खुड़बुड़ उर्फ भगौती निवासी ग्राम मानमती का पुरवा थाना गौरीगंज जनपद अमेठी उम्र 52 वर्ष को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के विरुद्ध मा0 न्यायालय द्वारा गिरफ्तारी वारण्ट/NBW जारी किया गया है। 

पुलिस ने बताया कि मुकदमा अपराध संख्या 1037/26 मु0अ0सं0 416/96 धारा 457, 380, 411 में उक्त हिस्ट्रीशीटर वांछित चल रहा था। कई बार की पेशी पर हाजिर न होने पर माननीय न्यायालय ने गैर जमानती वारंट जारी कर दिया। वारंट जारी होते ही मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Ashok Srivastav
Author: Ashok Srivastav

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई