राष्ट्रीय गुजरात गौरव सम्मान 2026 से प्रतापगढ़ सिटी (बेल्हा) के डॉ विनय कुमार श्रीवास्तव हुए सम्मानित, मिला स्मृति चिह्न,अवार्ड पत्र

SHARE:

Ashok Srivastav Amethi ll अहमदाबाद। राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित राष्ट्रीय गुजरात गौरव सम्मान समारोह 2026 के दौरान समाजसेवी एवं प्रतिष्ठित व्यक्तित्व डॉ विनय श्रीवास्तव को उनके उत्कृष्ट कार्यों एवं साहित्य तथा समाज के प्रति उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्हें अंगवस्त्र, सम्मान पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर विशेष रूप से अलंकृत करते हुए गौरवान्वित किया गया।

कार्यक्रम में भारत वर्ष के विभिन्न क्षेत्रों से आए विशिष्ट अतिथियों एवं गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। आयोजन स्थल पर लगे बैनर के माध्यम से कार्यक्रम की गरिमा और भी बढ़ गई, जिसमें अनेक प्रमुख हस्तियों के चित्र एवं विवरण प्रदर्शित किए गए थे। यह सम्मान दिव्य प्रेरक कहानियाँ एवं मानवता अनुसंधान केंद्र ट्रस्ट-आजमगढ़,उप्र एवं धाराधाम इंटरनेशनल-गोरखपुर तथा हार्टफुलनेस ध्यान योग केंद्र बलसाड़-गुजरात के सम्मानित त्रय सीईओ/ट्रस्टियों प्रबंध निदेशक डॉ.अभिषेक कुमार,निदेशक डॉ.हीरेन शाह एवं सेवानिवृत्त कमिश्नर सेंट्रल एक्साइज डॉ. डी.आर.रेवाला के कर कमलों द्वारा समारोह पूर्वक प्रदान किया गया।

राष्ट्रीय गुजरात गौरव सम्मान 2026 का सम्मान ग्रहण करते हुए डॉ विनय श्रीवास्तव ने आयोजकों का के प्रति अपना आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें शिक्षा,समाज सेवा और उत्कृष्ठ साहित्यकारिता के लिए प्रदान किया गया है। यह निश्चित रूप से हम सभी अवार्डीज को साहित्यसेवा और समाजसेवा क्षेत्र के लिए और अधिक कार्य करने को हमेशा प्रेरित करेगा। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

इस आयोजन का उद्देश्य समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को विशेष पहचान देना और उन्हें जीवन में अच्छे कार्यों के लिए और अधिक प्रोत्साहित करना रहा।

Ashok Srivastav
Author: Ashok Srivastav

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई