अशोक श्रीवास्तव अमेठी ll

अमेठी के कंपोजिट विद्यालय बेलखरी में धूमधाम के साथ वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संग्रामपुर के खण्ड शिक्षा अधिकारी शशांक कुमार मिश्र मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम में सुहानी, पलक, श्रेया, ज्ञानसी, नीलम और सरस आदि छात्र छात्राओं ने विभिन्न मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में बहुत से बच्चों के अभिभावक भी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर अतिथि के रूप में नोडल शिक्षक संकुल डॉक्टर पवन कुमार पांडेय और शिक्षक संकुल प्रमोद मिश्र भी उपस्थित रहे। खंड शिक्षा अधिकारी महोदय ने कहा की विद्यालय में नवाचारों के कारण बच्चों का रुचि बढ़ती है और उनमें उत्साह का संचार होता है।

विद्यालय में चल रहे नवाचारों की उनके द्वारा प्रशंसा की गई और उन्होंने कहा कि वास्तव में यह बदलता स्कूल बेलखरी है।डॉक्टर पवन कुमार पांडेये जी के द्वारा बताया गया की बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए गुरुओं के साथ माता-पिता की भी अहम भूमिका होती है।
खंड शिक्षा अधिकारी के द्वारा कक्षा में प्रथम आए छात्र छात्राओं सुहानी, पलक, श्रेया, अमनदीप, सुनैना,शिवांश, बेबी और महक को पुरस्कृत किया गया। साथ ही प्रत्येक कक्षा में सर्वाधिक उपस्थित वाले बच्चों आकाश, सरस,अमनदीप, नैतिक, सुनैना, अनमोल, बेबी और महक को भी पुरस्कृत किया गया। अंत में कक्षा 8 के बच्चों का विदाई समारोह भी आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का सफल संचालन पूर्व ए आर पी और शिक्षक आशुतोष मिश्रा ने किया। इस अवसर पर इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका डॉक्टर प्रेम कुमारी मिश्रा विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष श्रीमती ममता एवं दुर्गाशंकर शुक्ल ,बड़े लाल वर्मा, रिचा पांडेय , पवन सोनी और संजूलता शुक्ला आदि शिक्षक उपस्थित रहे।







Total Users : 1210550
Total views : 5516934