अशोक श्रीवास्तव अमेठी ll अमेठी के इंडेन गैस उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। प्रकाश गैस सर्विस ने 1 अप्रैल 2026 से गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी शुरू करने का निर्णय लिया है। अब उपभोक्ताओं को सिलेंडर लेने के लिए गोदाम पर जाने या लंबी लाइन में लगने की जरूरत नहीं होगी।
गैस एजेंसी के प्रोपराइटर मंदीप सिंह अरोरा ने बताया कि उपभोक्ताओं को केवल पर्ची कटवाने के लिए एजेंसी कार्यालय आना होगा, इसके बाद सिलेंडर उनके निर्धारित रूट पर उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए एजेंसी द्वारा एक साप्ताहिक रूट प्लान तैयार किया गया है, जिसके अनुसार अलग-अलग क्षेत्रों में सप्लाई की जाएगी।

रूट प्लान इस प्रकार है:
सोमवार: केवल अमेठी कस्बा
मंगलवार: अमेठी कस्बा, धनापुर, ककवा, विशेषरगंज, बड़गांव
बुधवार: अमेठी कस्बा, मिश्रौली माफी, ठेंगहा, सहजीपुर, हथकिला, टीकरमाफी
गुरुवार: अमेठी कस्बा, मुंशीगंज रोड, पनियार, थौरा, टिकरी, बंदोइया
शुक्रवार: अमेठी कस्बा, चचकापुर, बिराहिमपुर, गंगोली, हथकिला, भेटुआ, भीमी, संग्रामपुर
शनिवार: अमेठी कस्बा, ककवा, धनापुर, महराजपुर, कोरारी, विशेषरगंज, बड़गांव
रविवार: अमेठी कस्बा, महराजपुर, ककवा, कोरारी, टीकरमाफी
मंदीप सिंह अरोरा ने बताया कि सप्लाई वाहन रोज सुबह 10 बजे अपने निर्धारित स्थानों पर पहुंचेंगे, जहां उपभोक्ता पर्ची दिखाकर आसानी से सिलेंडर प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि गैस की कोई कमी नहीं है और सभी उपभोक्ताओं से रूट प्लान का पालन करने की अपील की है।
एजेंसी की इस नई व्यवस्था से उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलेगी और गैस वितरण प्रणाली अधिक सुव्यवस्थित व पारदर्शी बनेगी।







Total Users : 1210549
Total views : 5516928