आलोक कुमार नगरिया बने जिला मंत्री
ब्यूरों चीफ महोबा अभिनय सिंह चंदेल
महोबा। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, जनपद महोबा की नई कार्यकारिणी में अजनर क्षेत्र के निवासी आलोक कुमार नगरिया (जैतपुर/अजनर) को जिला मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके मनोनयन से क्षेत्र के व्यापारियों में खुशी की लहर देखी जा रही है।
बताया गया कि संगठन द्वारा घोषित नई टीम में विभिन्न पदों पर व्यापारियों को जिम्मेदारी दी गई है, जिसमें आलोक कुमार नगरिया को जिला मंत्री बनाकर संगठन ने उन पर विश्वास जताया है।
नव नियुक्त जिला मंत्री आलोक कुमार नगरिया ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे व्यापारियों के हितों की रक्षा, उनकी समस्याओं के समाधान तथा संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
स्थानीय व्यापारियों और शुभचिंतकों ने उनके मनोनयन पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है और उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में व्यापारियों की समस्याओं का प्रभावी समाधान होगा।






Total Users : 1212331
Total views : 5520481