प्रतापगढ़ यू.पी. के डॉ.विनय श्रीवास्तव अति विशिष्ठ अतिथि होंगे गुजरात प्रांत में सम्मानित

SHARE:

प्रतापगढ़ ll “यूनिक रिकॉर्ड्स ऑफ यूनिवर्स (ए यूनिट ऑफ दिव्य प्रेरक कहानियाँ मानवता अनुसंधान केंद्र न्यास-ठेकमा,आजमगढ़, उ.प्र.)” एवं “धराधाम इंटरनेशनल-गोरखपुर,उ.प्र.” द्वारा आयोजित शिविर/कार्यक्रम में प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ साहित्यकार *ज्ञान विभूषण डॉ. विनय कुमार श्रीवास्तव* (सेवानिवृत्त वरिष्ठ प्रवक्ता-पी.बी. कालेज-प्रतापगढ़) स्थान- हार्टफुलनेस ध्यान योग प्रशिक्षण केंद्र,बलसाड़,गुजरात,भारत के राष्ट्र सेवा,संस्कृति रक्षा एवं सामाजिक सेवाओं में अनुपम कार्य करने वाले 50 महान विभूतियों/महानुभावों के साथ दिनांक 5 अप्रैल 2026 को आयोजित वृहद सम्मान समारोह में शिक्षा- समाजसेवा-साहित्यकारिता आदि क्षेत्रों में विशेष योगदान हेतु उन्हें *राष्ट्रीय गुजरात गौरव सम्मान-2026* से अलंकृत कर समारोह पूर्वक सम्मानित किया जाएगा। डॉ.विनय श्रीवास्तव जी इस कार्यक्रम के अति विशिष्ठ अतिथियों में एक होंगे। इस शुभ सूचना से हर्षित प्रतापगढ़ जनपदवासी, समाजसेवियों, कवि, लेखकों, साहित्यकारों एवं डॉ.विनय श्रीवास्तव के विशेष शुभचिंतकों,परिजनों एवं इष्टमित्रों में अपार खुशी व्याप्त है। लोग फोन और मेसेज भेज कर उन्हें अपनी हार्दिक बधाई एवं मंगल शुभकामनाएं प्रेषित कर रहे हैं।

डॉ.श्रीवास्तव ने कहा कि मैं यूनिक रिकॉर्ड्स ऑफ यूनिवर्स (ए यूनिट ऑफ दिव्य प्रेरक कहानियाँ मानवता अनुसंधान केंद्र न्यास-ठेकमा,आजमगढ़,उ.प्र. के प्रबंध निदेशक डॉ.अभिषेक कुमार जी और धराधाम इंटरनेशनल-गोरखपुर,उ.प्र. के चीफ सौहार्द्र शिरोमणि संत डॉ.सौरभ पाण्डेय महाराज जी के प्रति अपना बहुत-बहुत हार्दिक साधुवाद एवं दिली आभार व्यक्त करता हूँ जो उनकी दृष्टि में मुझे इस योग्य समझा गया।

Ashok Srivastav
Author: Ashok Srivastav

Leave a Comment