“आदर्श आसरा” संस्था के सहयोग से पंचायत भवन करौदी में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजन
अमेठी जनपद के करौदी एवं मिश्रॉली ग्राम पंचायत के वृद्धजनों और दिव्यांगजनों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। समाजसेवी संस्था “आदर्श आसरा” अमेठी के तत्वावधान में 31 मार्च 2026, मंगलवार को पंचायत भवन करौदी में सहायक उपकरण वितरण हेतु चिन्हांकन कैंप का आयोजन किया जाएगा।
यह कैंप सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें 60 वर्ष से अधिक आयु के वृद्धजन एवं UDID कार्ड धारक दिव्यांगजन भाग ले सकते हैं। कैंप में व्हीलचेयर, वॉकर, बैसाखी, कमोड चेयर, कान की मशीन, छड़ी, कमर बेल्ट, नी बेल्ट, नेक बेल्ट सहित विभिन्न सहायक उपकरणों के लिए पात्र लाभार्थियों का चिन्हांकन किया जाएगा।
कार्यक्रम के आयोजन को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग करने वाले ग्राम प्रधान प्रतिनिधि हरिशंकर यादव ने बताया कि रजिस्ट्रेशन के लिए लाभार्थियों को अपने आधार कार्ड की फोटो कॉपी और मोबाइल नंबर साथ लाना अनिवार्य होगा। ग्राम प्रधान हरि शंकर यादव ने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक पात्र लोगों को कैंप तक पहुंचाकर इस जनहितकारी पहल को सफल बनाएं।







Total Users : 1210549
Total views : 5516928