अमेठी में आपदा में अवसर ll कालाबाजारी के लिए रखा गया 235 लीटर पेट्रोल और 50 लीटर डीज़ल बरामद

SHARE:

एक तरफ जहां पेट्रोल पंपों पर वहां चालकों द्वारा डीज़ल पेट्रोल लिए मारामारी की जा रही है तो वहीं दूसरी ओर आपदा में अवसर तलाश रहे लोग पेट्रोल पंप कर्मियों की मिलीभगत सेववैध भंडारण कर मुनाफा कमाने के फेर में भी पड़ गए हैं। लाइन में लगकर जहां 100 रुपए और 50 रुपए के तेल घंटों की इंतजारी के बाद लोगों को मिला वहीं 235 लीटर पेट्रोल और 50 लीटर डीज़ल की बरामदगी पुलिस के लिए सराहनीय प्रयास रहा।

ये पूरा मामला अमेठी के थाना क्षेत्र मोहनगंज के विराजपुर बाजार का है। यहां के रहने वाले अकबर हुसैन पुत्र स्व0 समीउल्ला के यहां बिना लाइसेंस पेट्रोल/डीजल ड्रम में भरकर अवैध कालाबाजारी की सूचना पुलिस को मुखबिर द्वारा मिली थी। प्राप्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर चेकिंग/पूछताछ की गई तो मौके पर मौजूद व्यक्ति द्वारा अपना नाम अकबर हुसैन पुत्र स्व0 समीउल्ला निवासी विराज थाना मोहनगंज जनपद अमेठी बताया। पास में रखे ड्रमों व अन्य उपकरणों के बारे में पूछने पर बताया कि इनमें पेट्रोल व डीजल है जिसे बेचने हेतु रखा है । पुलिस टीम द्वारा भण्डारण/बिक्री किये जाने के संबन्ध में वैध प्रपत्र मांगने पर दिखा न सका।

मौके पर ड्रमों में भरे कुल 235 लीटर पेट्रोल, 50 लीटर डीजल, 01 कूपी, तेल मापने वाले लीटर व 01 तेल निकालने वाली मशीन को कब्जे में लिया गया । थाना मोहनगंज पुलिस द्वारा उक्त कार्यवाही की सूचना खाद्य एवं रसद आपूर्ति विभाग को देते हुये अग्रिम कार्यवाही की जा रही है ।

Ashok Srivastav
Author: Ashok Srivastav

Leave a Comment