अमेठी का गैंगस्टर एजाज उर्फ राजन राईन चढ़ा पुलिस के हत्थे

SHARE:

अशोक श्रीवास्तव अमेठी ll अमेठी के गौरीगंज थाने से वांछित गैंगस्टर एजाज उर्फ राजन राईन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

अमेठी में अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना गौरीगंज पुलिस द्वारा तलाश वांछित, देखभाल क्षेत्र व चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, वाहन के दौरान मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 72/26 धारा 2(ख)i/3 उ0प्र0 गिरोह बन्द एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम थाना गौरीगंज जनपद अमेठी में वांछित अभियुक्त एजाज उर्फ राजन राईन पुत्र मोहम्मद अली निवासी पो0 आफिस के पीछे कटरालालगंज थाना गौरीगंज जनपद अमेठी उम्र करीब 25 वर्ष को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी के संबंध में थाना गौरीगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है । गिरफ्तार अभियुक्त एजाज के विरुद्ध साल 2018 से अबतक लगातार आपराधिक क्रियाकलापों को लिप्त पाया गया जिसमें जिले विभिन्न थानों में इसके विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं

Ashok Srivastav
Author: Ashok Srivastav

Leave a Comment