केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी को राज्यसभा उम्मीदवार न बनाए जाने से भाजपा कार्यकर्ताओं व समर्थकों में मायूसी

SHARE:

सहारा जीवन न्यूज

अमेठी। भारतीय जनता पार्टी द्वारा राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा के बाद अमेठी जिले में पार्टी कार्यकर्ताओं और आम जनमानस के बीच निराशा का माहौल देखा जा रहा है। अमेठी की पूर्व सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री  श्रीमती स्मृति जुबिन इरानी का नाम सूची में शामिल न होने से स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों में मायूसी है। भाजपा नेता अमरेंद्र सिंह पिंटू ने कहा कि स्मृति ईरानी ने अमेठी में लंबे समय तक सक्रिय रहकर जनता के बीच मजबूत पहचान बनाई है। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी को हराया था इसके बाद केंद्रीय मंत्री रहते हुए उन्होंने क्षेत्र में कई विकास कार्यों को गति देने का प्रयास किया और जनता से लगातार जुड़ी रहीं।

स्थानीय भाजपा नेताओं और समर्थकों का मानना है कि स्मृति ईरानी एक योग्य, कर्मठ और जनप्रिय नेता हैं, जिनका अनुभव और नेतृत्व देश की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उनका कहना है कि ऐसी प्रभावशाली नेता का संसद और सरकार में होना न केवल पार्टी बल्कि देश के लिए भी आवश्यक है।अमेठी के कई सामाजिक और राजनीतिक कार्य कर्ताओं ने भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि स्मृति ईरानी ने क्षेत्र की समस्याओं को राष्ट्रीय स्तर पर उठाया और विकास कार्यों के लिए निरंतर प्रयास किए। ऐसे में उन्हें राज्यसभा में भेजा जाना चाहिए था, जिससे वह सदन में भी अपनी प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज करा सकें।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि स्मृति ईरानी की सक्रियता और जनाधार को देखते हुए आने वाले समय में पार्टी उन्हें किसी बड़े दायित्व में आगे ला सकती है। फिलहाल अमेठी के भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच यही चर्चा है कि क्षेत्र से गहरा जुड़ाव रखने वाली इस लोकप्रिय नेता को सदन में जरूर होना चाहिए।

 

Sahara Jeevan
Author: Sahara Jeevan

Leave a Comment