होली पर अलर्ट मोड में पुलिस: अजनर में थाना प्रभारी सुभाष चन्द्र ने किया पैदल गश्त, लोगों से की शांति बनाए रखने की अपील

SHARE:

होली पर अलर्ट मोड में पुलिस: अजनर में थाना प्रभारी सुभाष चन्द्र ने किया पैदल गश्त, लोगों से की शांति बनाए रखने की अपील्

ब्यूरों चीफ अभिनय् सिंह चंदेल महोबा
महोबा। होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से अजनर थाना पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। अजनर थाना क्षेत्र में थाना प्रभारी सुभाष चन्द्र ने पुलिस बल के साथ विभिन्न गांवों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
गश्त के दौरान बाजार, प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखी गई। थाना प्रभारी ने संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण करते हुए पुलिसकर्मियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। साथ ही ग्रामीणों से सीधे संवाद कर होली को भाईचारे और आपसी सद्भाव के साथ मनाने की अपील की।
उन्होंने कहा कि होली रंगों और प्रेम का त्योहार है, इसे शांतिपूर्ण वातावरण में मनाया जाए। किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और न ही विवाद की स्थिति उत्पन्न होने दें। यदि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।
इस दौरान वाहन चेकिंग अभियान भी चलाया गया, जिसमें संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन जांच की गई। ग्रामीणों ने पुलिस की सक्रियता की सराहना करते हुए सहयोग का भरोसा दिलाया।
थाना प्रभारी ने अंत में कहा कि पुलिस हर समय जनता की सुरक्षा के लिए तत्पर है। सभी लोग मिलजुलकर त्योहार मनाएं और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

Leave a Comment