शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का गौरीगंज आगमन सात मार्च को,गौरक्षार्थ धर्मयुद्ध का किया है शंखनाद

SHARE:

सहारा जीवन न्यूज अमेठी। जगद्गुरु  शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती 7 मार्च (शनिवार) को जिले के मुख्यालय  गौरीगंज पहुंचेंगे। वे गौरक्षार्थ धर्मयुद्ध का शंखनाद करने के उद्देश्य से काशी से लखनऊ की यात्रा पर हैं और इसी क्रम में अमेठी में उनका अल्प प्रवास प्रस्तावित है। उनके आगमन को लेकर जिले के श्रद्धालुओं और धर्मप्रेमियों में उत्साह देखा जा रहा है।शंकराचार्य के जनपद के प्रतिनिधि राकेश तिवारी शंकराचार्य महाराज जौनपुर और सुल्तानपुर में आयोजित सभाओं को संबोधित करने के बाद दोपहर लगभग 3 बजे गौरीगंज जनपद मुख्यालय पहुंचेंगे। यहां कोतवाली गौरीगंज के निकट स्थित जिला पंचायत सदस्य डॉ. के.डी. सरोज के प्रतिष्ठान “देव इंटर प्राइजेज” पर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना भी की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान शंकराचार्य क्षेत्रवासियों, संत-समाज और नगर के श्रद्धालुओं को दर्शन एवं आशीर्वाद प्रदान करेंगे। उनके आगमन को लेकर स्थानीय स्तर पर तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं। आयोजकों की ओर से आसपास के गांवों और कस्बों में सूचना दी जा रही है ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु पहुंचकर उनका आशीर्वाद प्राप्त कर सकें। ‘गौ सांसद’ ने बताया कि शंकराचार्य लगभग 3 बजे गौरीगंज पहुंचेंगे। यहां कुछ समय रुककर वे भक्तों से मुलाकात करेंगे और उन्हें आशीर्वाद देंगे। इसके बाद वे रायबरेली के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां उनका अगला कार्यक्रम प्रस्तावित है।उन्होंने बताया कि शंकराचार्य का मुख्य उद्देश्य देशभर में गौ रक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और समाज को इस विषय पर एकजुट करना है। इसी अभियान के तहत वे विभिन्न जिलों में जाकर सभाओं को संबोधित कर रहे हैं। आयोजकों को उम्मीद है कि शंकराचार्य के दर्शन और आशीर्वाद लेने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु गौरीगंज पहुंचेंगे और कार्यक्रम को सफल बनाएंगे।

Sahara Jeevan
Author: Sahara Jeevan

Leave a Comment