महोबा l अभिनय सिंह चंदेल
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत जिला प्रोबेशन अधिकारी के दिशा निर्देशानुसार शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पनवाड़ी चिकित्सालय में बेटी जन्मोत्सव का कार्यक्रम मनाया गया जिसमें 10 बेटियों को उपहार स्वरूप बेबी किट दिया गया। केंद्र प्रबंधक क्षमा द्वारा महिला कल्याण विभाग से संचालित महत्वपूर्ण योजनाएं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई l स्पॉन्सरशिप योजना ,मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सामान्य ,निराश्रित महिला पेंशन योजना , केंद्र प्रबंधक क्षमा द्वारा वन स्टॉप सेंटर की कार्य प्रणाली उनसे मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी समस्त महिलाओं को जागरूक किया गया। सभी हेल्पलाइन नंब: 181, 1090, 1076, 112, 102, 108 चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर से केस वर्कर रीना सिंह, अर्चना एवं डॉo राम गोपाल शंखवार एवं हॉस्पिटल स्टाफ उपस्थित रहा।
Author: Harshit Shrivastav
Sahara jeevan newspaper






Total Users : 1212329
Total views : 5520478