अजनर (महोबा)| अभिनय सिंह चंदेल
मुख्य चिकित्सा अधिकारी महोबा डॉ. आशाराम के निर्देशन में और जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. अम्बुज गुप्ता के नेतृत्व में आरबीएसके टीम द्वारा आरी गांव में लगातार तीसरे दिन स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। अधीक्षक सीएचसी जैतपुर डॉ. पवन राजपूत की देखरेख में आयोजित इस शिविर में कम्पोजिट विद्यालय आरी के 55 और आंगनबाड़ी केंद्र के 47 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।शिविर के दौरान बच्चों की सामान्य स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ आंखों की जांच भी की गई। इस अवसर पर डॉ. पी.एन. शर्मा ने बच्चों को वर्षा ऋतु में संक्रामक बीमारियों से बचाव के लिए खान-पान में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी।स्वास्थ्य शिविर में डॉ. पी.एन. शर्मा, डॉ. अमित गंगेले, एफएचडब्ल्यू संगीता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गीता, बिनोद कुमारी और विद्यालय के प्रधानाचार्य धर्मेंद्र मौजूद रहे। शिविर में बच्चों और अभिभावकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया
Author: Harshit Shrivastav
Sahara jeevan newspaper






Total Users : 1212321
Total views : 5520468