संवादाता मुकेश कुमार कौशल
हिंदी दैनिक सहारा जीवन अमेठी
जनपद अमेठी के थाना शुकुल बाजार में पुलिस अधीक्षक श्रीमती अर्पणा रजत कौशिक के द्वारा किए गए स्थानांतरण में बदलाव हुआ है। शुकुल बाज़ार थाने पर तैनात दयाशंकर मिश्रा को हटा कर अभिनेष कुमार को थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है अभिनेष कुमार कमरौली के थाना प्रभारी रहे
नवनियुक्त थानाध्यक्ष अभिनेष कुमार ने सोमवार को अपना कार्यभार संभाल लिया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने थाने में आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने का आश्वासन दिया।
थानाध्यक्ष अभिनेष कुमार ने कहा कि थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। किसी भी तरह की गलत गतिविधियों में लिप्त पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।






Total Users : 1212325
Total views : 5520473