रत्नेश उपाध्याय अम्बेडकरनगर ।
जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कासिमपुर स्थित शास्त्री औद्योगिक इंटर कॉलेज में बीएड प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है। प्रथम पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और द्वितीय पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई थी। जिलाधिकारी अंबेडकरनगर ने परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्थाओं को संतोषजनक पाया। परीक्षा की सुरक्षा व्यवस्था के लिए जलालपुर कोतवाली से भारी पुलिस बल तैनात किया गया था जहां हेड कॉन्स्टेबल अजय कुमार, हेड कॉन्स्टेबल अभिषेक त्रिपाठी, हेड कॉन्स्टेबल सुभाष यादव, महेंद्र कुमार तथा महिला पुलिसकर्मी अमृता और कुसुम लता पीआरडी आदि शामिल रहे। कॉलेज के प्रधानाचार्य अजय कुमार वर्मा ने बताया कि परीक्षा में किसी प्रकार की त्रुटि या भेदभाव नहीं होने दिया गया सभी व्यवस्थाएं सुचारु रूप से की गई हैं।
Author: Harshit Shrivastav
Sahara jeevan newspaper







Total Users : 1210549
Total views : 5516928