रिपोर्ट: सहारा जीवन न्यूज़, गिरिडीह
गिरिडीह: शहर के टावर चौक पर सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा भारतीय सेना के सम्मान में “जय हिंद सभा” का आयोजन किया गया। इस गरिमामयी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व विधायक श्री जलेश्वर महतो शामिल हुए। अपने संबोधन में श्री महतो ने भारतीय सेना को सलाम करते हुए कहा, “देश की जनता आज अमन और चैन की नींद सो रही है, यह हमारे सैनिकों की वजह से संभव हो पाया है। आप जैसे वीर योद्धा इस देश की असली पहचान हैं।” उन्होंने “ऑपरेशन सिंदूर” का जिक्र करते हुए कहा कि यदि सरकार पहले कदम उठाती तो शायद पहलगाम जैसी घटनाओं से बचा जा सकता था। इस अवसर पर सेना से सेवानिवृत्त अमित रंजन जी को कांग्रेस कमेटी की ओर से शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। सभा को जिला कांग्रेस अध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष सतीश केडिया, मोहम्मद अली खान, प्रो. मंजूर अंसारी, राजेश तुरी सहित कई अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में शामिल प्रमुख लोगों में नरेश वर्मा, कृष्ण सिंह, सनाउल हक, सिकंदर, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष नूरी, प्रखंड अध्यक्ष निज़ामुद्दीन, जुनैद आलम, गुलाम मुस्तफा, सीताराम पासवान, सब्बीर खान, सुलेमान अख्तर, पंकज सागर, प्रदीप पांडे, उपेंद्र सिंह, जमुना शर्मा, एनुअल, नेसाब, सुजीत मंडल सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे। सभा के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि भारतीय सेना का सम्मान हर देशवासी का कर्तव्य है और देश की सुरक्षा में लगे जवानों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करना हमारा धर्म। जय हिंद!
Author: Harshit Shrivastav
Sahara jeevan newspaper






Total Users : 1212324
Total views : 5520472